महाराजगंज: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दौरे को लेकर मऊ पाकड़ नवीन मंडी में जोरों पर तैयारियां, एडीएम ने किया निरीक्षण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दौरे को लेकर तैयारी जोरों पर है आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज देर शाम तक आगमन होना तय हो गया है और कल उनका कार्यक्रम होना है। इसको लेकर नगर के नवीन मंडी में एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा तथा एसडीएम सदर रमेश कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया।