#सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, प्रयागराज के नैनी औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप
प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में डेज मेडिकल के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी करछना, औद्योगिक थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#prayagrajnews
Allahabad, Allahabad | Aug 7, 2026