#पत्नी घर से जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग फरार, घूरपुर थाने में पति से किया इंकार
प्रयागराज – घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी नीरज जायसवाल की पत्नी खुशबू जायसवाल अपने प्रेमी के साथ चली गई।
शादी 25 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। नीरज का आरोप है कि 19 जुलाई 2026 को पत्नी कपड़ा फेरने के बहाने प्रयागराज गई और वापस नहीं लौटी। घर से सोने की माथापट्टी, 3 अंगूठी, 6 जोड़ी पायल और करीब 30 हजार रुपये भी गायब मिले।
परिजनों ने घूरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गौहनिया चौकी प्रभारी अनुराग और पुलिस के प्रयास से 05 अगस्त 2026 को खुशबू को ढूंढकर थाने लाया गया।
पूछताछ में खुशबू ने बताया कि वह अमन पांडेय पुत्र जगदम्बा प्रसाद पांडेय, निवासी बबूरी पनासा, करछना के साथ गई थी। थाने में उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया।
पुलिस की मौजूदगी में खुशबू अब अमन पांडेय, जगदम्बा पांडेय और अमन की मां के साथ गई है। इसके बाद से खुशबू की जिम्मेदारी पति नीरज जायसवाल की नहीं होगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
`#Prayagraj #Ghoorpur #CrimeNews #MissingCase #DomesticDispute`