* मध्यरात्रि भदेश्वरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा* मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 11 अगस्त 2026
बस्ती : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार देर रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे।
यहां पहुंचकर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा के दर्शन हेतु आए कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अचानक डीएम-एसपी को अपने बीच पाकर कांवड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से गूंज उठा।
*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के सुगम आवागमन और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए।
डीएम ने कहा कि "कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।"_
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। देर रात तक अधिकारियों की मौजूदगी और कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा से भक्ति एवं उत्साह का माहौल और भी भावुक हो गया।
इस अवसर पर *मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी राजेश यादव* सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 11, 2026