भवानीपुर: अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार शराब कारोबारी सुपौली पंचायत के पारसमणि गांव निवासी वकील मंडल का पुत्र सुशील मंडल है।