पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा की रात्रि गश्त तेजी लाई जाए साथ ही संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग की जाए यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आता है तो उससे पूछताछ की जाए और संतुष्ट होने पर ही उसे जाने दिया जाए उनका कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।