ऊंचाहार: सबीसपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सबीसपुर के पास शनिवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय अंश वर्मा की मौत हो गई।ये घटना उस वक्त हुई जब अंश अपने दादा के घर से साइकल से अपने घर जा रहा था, तभी प्रयागराज की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने साइकल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसे सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही।