पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में डराने-धमकाने और हत्या के लिए हवाई फायरिंग करने के मामले में हथियार बरामद
आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगपुरी शिव मंदिर के समीप 03 अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति को डराने-धमकाने और हत्या के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की घटना कारित की गई थी। वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त के घर से घटना में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा और 01 खोखा बरामद किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की कार्रवाई की जा रह