चूरू: तारानगर के राजगढ़ रोड पर दो बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में गंभीर घायल युवक को लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Feb 14, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील की राजगढ़ रोड पर दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर घायल युवक को चूरू के राजकीय भारतीय जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।