Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

जनपद बस्ती उत्तर, प्रदेश 12 जून 2026 सेवा, संस्कार, सुशासन': केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बस्ती में प्रबुद्ध जन संवाद, BJP जिलाध्यक्ष बोले- कर सुधार से बढ़ा जनता का विश्वास राज्य कर कार्यालय में व्यापारी संवाद, उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने गिनाईं GST 2.0 की उपलब्धियां भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" विषय पर जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राज्य कर कार्यालय सभागार में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र को बुके भेंट कर किया। स्वागत संबोधन में उपायुक्त यादव ने कहा कि देश कर सुधार के माध्यम से अधिकाधिक राजस्व संग्रह कर सुशासन और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर प्रणाली को सरल व सुगम बनाने से व्यापारी तथा आमजन का शासन व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने GST की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पंजीयन, व्यापारी दुर्घटना बीमा, रिटर्न तथा GST 2.0 के व्यापक सुधारों पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पारदर्शी कर प्रणाली से व्यापार करना अब पहले से आसान हुआ है। '12 साल में विकास बना इतिहास' मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डिजिटल इंडिया, विकसित भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा-"लोकतंत्र जब जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ता है, तब विकास इतिहास बन जाता है।" कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने किया। संवाद में जगदीश अग्रहरी, सुभाष शुक्ल, सुनील गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ल, शीतला पटेल, विश्वनाथ सोनी, आशुतोष राय, अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव, शशांक सोनी सहित अनेक व्यापारी व प्रबुद्धजन मौजूद रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 12, 2026

MORE NEWS

Basti, Basti | Jun 13, 2026

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 जून 2026

'112 डायल करो, मदद हाजिर है': बस्ती पुलिस का रिस्पांस टाइम बना प्रदेश में मिसाल, 3 मिनट 47 सेकंड में पहुंच रही मदद

रेंज व जोन में पहला, प्रदेश में दूसरा स्थान; 1 मिनट 52 सेकंड में मदद पहुंचाने वाले पीआरवी कर्मी सम्मानित

'112 डायल करो, मदद हाजिर है' का स्लोगन अब बस्ती पुलिस की पहचान बन गया है। यूपी-112 बस्ती ने आपातकाल में कॉलर व पीड़ित को औसतन मात्र 3 मिनट 47 सेकंड में पुलिस सहायता पहुंचाकर मई 2026 में रेंज व जोन में पहला तथा प्रदेश के 75 जनपदों में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुलिस की इस रफ्तार ने जनता का भरोसा और मजबूत किया है।  

1:52 मिनट का रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में हुई समीक्षा में सामने आया कि पीआरवी UP 32 DG 5517 के हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार व होमगार्ड चालक बृजभूषण भट्ट ने औसतन मात्र 1 मिनट 52 सेकंड में मौके पर पहुंचकर पीड़ित को मदद पहुंचाई। यह समय प्रदेश में सबसे तेज रिस्पांस में से एक है। पीआरवी UP 32 DG 9526 के कांस्टेबल नीरज यादव ने शत-प्रतिशत कॉलरों को संतुष्ट कर मिसाल कायम की। दोनों पीआरवी के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
            'जनता से सद्व्यवहार, यही हमारी पहचान'
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला हुई। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि '112 डायल करो, मदद हाजिर है' सिर्फ स्लोगन नहीं, बस्ती पुलिस का संकल्प है। कर्मियों को रिस्पांस टाइम और बेहतर करने, पीआरवी साफ-सुथरी रखने, वर्दी में रहने व जनता से मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।  
गोष्ठी में तय हुआ कि ROIP हर इवेंट की मॉनिटरिंग करेंगे। गंभीर घटनाओं की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। मौके की वीडियोग्राफी व ATR में पूरी कार्रवाई विस्तार से दर्ज करना अनिवार्य होगा। रात्रि में हूटर लाइट का प्रयोग व वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार कार्यशाला और कंट्रोल रूम की निगरानी से बस्ती का रिस्पांस टाइम टॉप पर पहुंचा है। खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।  
                   संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
              राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

-

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 जून 2026 '112 डायल करो, मदद हाजिर है': बस्ती पुलिस का रिस्पांस टाइम बना प्रदेश में मिसाल, 3 मिनट 47 सेकंड में पहुंच रही मदद रेंज व जोन में पहला, प्रदेश में दूसरा स्थान; 1 मिनट 52 सेकंड में मदद पहुंचाने वाले पीआरवी कर्मी सम्मानित '112 डायल करो, मदद हाजिर है' का स्लोगन अब बस्ती पुलिस की पहचान बन गया है। यूपी-112 बस्ती ने आपातकाल में कॉलर व पीड़ित को औसतन मात्र 3 मिनट 47 सेकंड में पुलिस सहायता पहुंचाकर मई 2026 में रेंज व जोन में पहला तथा प्रदेश के 75 जनपदों में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुलिस की इस रफ्तार ने जनता का भरोसा और मजबूत किया है। 1:52 मिनट का रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में हुई समीक्षा में सामने आया कि पीआरवी UP 32 DG 5517 के हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार व होमगार्ड चालक बृजभूषण भट्ट ने औसतन मात्र 1 मिनट 52 सेकंड में मौके पर पहुंचकर पीड़ित को मदद पहुंचाई। यह समय प्रदेश में सबसे तेज रिस्पांस में से एक है। पीआरवी UP 32 DG 9526 के कांस्टेबल नीरज यादव ने शत-प्रतिशत कॉलरों को संतुष्ट कर मिसाल कायम की। दोनों पीआरवी के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 'जनता से सद्व्यवहार, यही हमारी पहचान' गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला हुई। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि '112 डायल करो, मदद हाजिर है' सिर्फ स्लोगन नहीं, बस्ती पुलिस का संकल्प है। कर्मियों को रिस्पांस टाइम और बेहतर करने, पीआरवी साफ-सुथरी रखने, वर्दी में रहने व जनता से मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में तय हुआ कि ROIP हर इवेंट की मॉनिटरिंग करेंगे। गंभीर घटनाओं की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। मौके की वीडियोग्राफी व ATR में पूरी कार्रवाई विस्तार से दर्ज करना अनिवार्य होगा। रात्रि में हूटर लाइट का प्रयोग व वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार कार्यशाला और कंट्रोल रूम की निगरानी से बस्ती का रिस्पांस टाइम टॉप पर पहुंचा है। खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत -

Basti, Basti | Jun 12, 2026

जनपद बस्ती उत्तर, प्रदेश 12 जून 2026 सेवा, संस्कार, सुशासन': केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बस्ती में प्रबुद्ध जन संवाद, BJP जिलाध्यक्ष बोले- कर सुधार से बढ़ा जनता का विश्वास राज्य कर कार्यालय में व्यापारी संवाद, उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने गिनाईं GST 2.0 की उपलब्धियां भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" विषय पर जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राज्य कर कार्यालय सभागार में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र को बुके भेंट कर किया। स्वागत संबोधन में उपायुक्त यादव ने कहा कि देश कर सुधार के माध्यम से अधिकाधिक राजस्व संग्रह कर सुशासन और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर प्रणाली को सरल व सुगम बनाने से व्यापारी तथा आमजन का शासन व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने GST की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पंजीयन, व्यापारी दुर्घटना बीमा, रिटर्न तथा GST 2.0 के व्यापक सुधारों पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पारदर्शी कर प्रणाली से व्यापार करना अब पहले से आसान हुआ है। '12 साल में विकास बना इतिहास' मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डिजिटल इंडिया, विकसित भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा-"लोकतंत्र जब जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ता है, तब विकास इतिहास बन जाता है।" कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने किया। संवाद में जगदीश अग्रहरी, सुभाष शुक्ल, सुनील गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ल, शीतला पटेल, विश्वनाथ सोनी, आशुतोष राय, अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव, शशांक सोनी सहित अनेक व्यापारी व प्रबुद्धजन मौजूद रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत - Basti News