अशोक नगर: बागवा गांव के पास बाइक फिसलने से 18 वर्षीय युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के बागवा गांव के पास बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लाल मन गांव निवासी नीलेश पुत्र लाखन बंजारा उम्र 18 वर्ष रविवार को दोपहर 12 बजे अपने गांव से बंगला चौराहा जा रहा था इसी दौरान बागवा गांव के पास बाइक फिसलने से वह घायल हो गया ऋ युवक को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।