मानिकपुर: मानिकपुर के सकरौंहा गांव में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर और जीवामृत इकाई का लोकार्पण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक के सकरौंहा गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर और जीवामृत इकाई का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता ने गौ पूजन कर उद्घाटन किया। केंद्र पर जैविक घोल तैयार कर किसानों को दिए जाएंगे। संचालिका सरिता ने बताया कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा, कार्यक्रम में अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।