जलमग्न सड़क पर धान रोपकर सपाइयों का प्रदर्शन, जल्द निर्माण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
#देवरिया: नगर पालिका के वार्ड संख्या 10 स्थित सोमनाथ नगर के आर्य नगर छोटी बभनी में जर्जर और जलमग्न मुख्य सड़क के विरोध में शनिवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद प्रत्याशी बलवंत पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जलभराव वाली सड़क पर धान रोपकर प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति से आवागमन बाधित है और आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। वहीं बलवंत पहलवान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में समाजवादी यूथ फ्रंटल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Samajwadi Party Akhilesh Yadav DM Deoria #deoria BJP Uttar Pradesh Yogi Adityanath #facebookreels
Deoria, Deoria | Jul 19, 2026