रायडीह: कोण्डरा पंचायत के सीधा टोली में सरना स्थल पर सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया
Raidih, Gumla | Apr 12, 2026 रायडीह प्रखंड के कोण्डरा पंचायत में प्रकृति के महापर्व सरहुल को रविवार को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। केंद्रीय सरहुल के बाद अलग-अलग तिथियों पर प्रखंड क्षेत्रों में यह पर्व मनाया जा रहा है, इसी क्रम में कोण्डरा पंचायत के विभिन्न गांवों में भी सरहुल की धूम देखने को मिली।