कोंडागांव: जिले में दूसरे अवसर के तहत 10वीं की परीक्षा में 870 और 12वीं की परीक्षा में 927 परीक्षार्थी होंगे शामिल
14 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले में कक्षा दसवीं के लिए दूसरे अवसर की परीक्षाएं 24 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इनमें 870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जिसमें 927 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं परीक्षाओं के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।