कोंडागांव: मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई बुधवार को शुष्क दिवस घोषित, जिले की सभी देसी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद
छ.ग. शासन मंत्रालय आबकारी विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आदेश जारी कर 17 जुलाई बुधवार को मोहर्रम के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिलेे की समस्त देशी मदिरा दुकान,विदेशी मदिरा दुकान एवं सैनिक कैटिंन फुटकर अनुज्ञप्ति हेतु पूर्णतःबंद रखी जायेगी तथा अवैध शराब बिक्री, धारण, परिवहन आदि पर प्रतिबंद रहेगा।