पीपलदा: इटावा कस्बे में पीपल्दा रोड पर बदमाशों ने 5 दुकानों के तोड़े ताले, थाने में रिपोर्ट दर्ज
Pipalda, Kota | Dec 21, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में पुलिस की लगातार गश्त के अभाव में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हालत यह है कि शुक्रवार रात को पीपल्दा रोड़ पर 5 दुकानों के ताले टूट गए। पीड़ित घनश्याम पंकज ने शनिवार शाम 5 बजे इटावा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी किराने की दुकान से बदमाशो ने खाने पीने का समान चुरा लिया वही निकट की अन्य दुकानों पर भी चोरी कि वारदात हुई।