पीपलदा: इटावा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत विभिन्न मामलों में एक महिला सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Dec 21, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान में एक महिला सहित 5 को गिरफ्तार किया है। इटावा पुलिस द्वारा शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे जारी प्रेस में बताया कि अदालत से फरार 4 स्थायी वारन्टी पूरण व गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया। एक महिला स्थायी वारन्टी नीरू उर्फ नीलू व रमेश माली को गिरफ्तार किया गया।