पीपलदा: पीएचसी अयाना में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में 317 मरीजों का हुआ उपचार, लोगों में दिखा उत्साह
Pipalda, Kota | Dec 20, 2024 राजस्थान सरकार के आदेशानुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे इटावा ब्लॉक के पीएचसी अयाना में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन सुबह अयाना सरपंच श्रीमति रामकथा मीणा , डॉ जगदीश मीणा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अयाना द्वारा किया गया। शिविर में 317 व्यक्तियों ने पंजीकरण करवाया। इनमें सामान्य बीमारी के 258 दंत रोग के 40 नेत्र रोग के आये।