लातेहार: जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन, उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने किया रक्तदान
लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार 04 अप्रैल की दोपहर करीब बारह बजे जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता,सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।