गोंडा: गोगिया निवासी 4 आरोपी अभियुक्तों को हुई 4-4 वर्षों की कारावास व प्रत्येक को ₹9,500 के अर्थदंड की सजा सुनाई
Gonda, Gonda | Mar 19, 2024 कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मार पीट के आरोप में अभियुक्त रामबहोरे, अम्बुज, पंकज व आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता अभिनव चतुर्वेदी व पैरोकार रामजीत पटेल द्वारा निरंतर की गई, प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तों को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष-02 ने मंगलवार को 4-4 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को ₹9,500 के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।