गोंडा: DM ने की स्वीप रील प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा, रील बनाएं और बन जाए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर
Gonda, Gonda | Mar 19, 2024 DM नेहा शर्मा ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत गोण्डा के युवाओं को ब्रांड एम्बेसडर बनने का अवसर दिया है। DM द्वारा स्वीप रील प्रतियोगिता गोण्डा वोट्स 2024 का आयोजन करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही DM गोण्डा के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग करना होगा। टैग करने के साथ ही चार हैशटैग का इस्तेमाल करना होगा।