गोंडा: धनखड़ गांव निवासी एक महिला ने पति-पत्नी पर अपशब्दों का प्रयोग करने व लड़की के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
Gonda, Gonda | Mar 19, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव निवासी पूनम गोस्वामी ने पवन कुमार व उनकी पत्नी नीलम पर पुरानी रंजिश के चलते अपशब्द कहने व मना करने पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।