रीठी: चरस की मौत का बदला लेने के लिए उन्हतर की हत्या, रीठी पुलिस ने किया खुलासा, बिहार में मिले हत्यारे
Rithi, Katni | Apr 11, 2026 घटना 12 मार्च 2026 की है, जब फरियादिया डिजाईन बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बूढ़ा ललितपुर के मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी सहित अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पति उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारकर अपने साथ ले गए और चाकू व बका से बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ी के नीचे गड्ढे में फेंक दिया गया।