गिरिडीह: प्राथमिक विद्यालय ललभितिया में दीपोत्सव का आयोजन, स्कूली बच्चों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई
प्राथमिक विद्यालय ललभितिया में 12 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में स्कूली बच्चों ने दिये जलाकर दिवाली मनाई। इसके पूर्व विद्यालय में सह संज्ञानात्मक गतिविधि के तहत दीया बनाओ और सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत बच्चों ने मिट्टी से स्वयं सुंदर-सुंदर दिये बनाए। सूखने के बाद उसमें रंग भरकर आकर्षक रूप दिया।