हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में अतिक्रमण हटाने में हो रहे भेदभाव का हुआ विरोध, टीम बैरंग लौटी
कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे में दूसरे दिन भी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया लेकिन अतिक्रमण में हो रहे भेदभाव को देखकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इससे अतिक्रमण हटा रही टीम को कार्य ठप करके बैरंग लौटना पड़ा। एनएचएआई, नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने शनिवार को कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे के अतिक्रमण को हटाने का कार्य दोपहर म