बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति ने किया धरना
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शुक्रवार को दिन में 11 बजे से विभिन्न समस्याओं को लेकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा धरना दिया गया। इस मौके पर समिति के प्रबंधक जितेंद्र मिश्रा उर्फ अष्टावक्र ने कहा की दिव्यांगों को उनका अधिकार दिया जाए उनकी समस्याएं हल की जाएं। राजेंद्र प्रसाद, कल्लू, कुसुम देवी, दीवान सिंह आदि रहे।