गुमला: प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजे गए घायल की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के हथियादाह गांव निवासी 40 वर्षीय बृजेश साय की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार की शाम बृजेश साय डुमरी के रता सिल्ली बाजार में बॉयलर खरीदने गया था। इसी दौरान बाजार में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।