हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित फुटबॉल ग्राउंड कॉलोनी में पहुंचे हाथियों के झुंड को लोगों ने पटाखा फोड़कर भगाया
जगजीतपुर स्थित फुटबॉल ग्राउंड कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड से अफरातफरी मच गई। कॉलोनी में रह रहे लोगों ने पटाखा फोड़ के जंगली हाथियों के झुंड को आबादी क्षेत्र से भगाया। उधर वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि जंगली हाथियों को किसी भी तरह से छेड़ा ना जाए। जंगली हाथियों की पहुंचने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।