आज़मगढ़: अधिवक्ताओं ने संभाली डिजिटल जनगणना की कमान, दीवानी व द डिस्ट्रिक्ट बार में उत्साह से किया स्व-गणना अभियान
जनपद में चल रहे स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए सोमवार को दीवानी बार एसोसिएशन एवं द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मैं अधिवक्ताओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं डीएम रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर स्व गणना की।