माण्डल: 6 साल से फरार इनामी तस्कर मोहनराम को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया गया, 2 पिस्टल, 7 कारतूस, 2 मैगजीन और 14 लाख नकद बरामद
भीलवाड़ा। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने मांडल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर मोहनराम जाट को उसके साथी महेंद्र विश्नोई के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 14 लाख रुपये नकद और एक क्रेटा कार जब्त की है।