मनोहरथाना: लाडपुरा बलराम चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, सीमांकन कर पंचायत राज को सुपुर्द किया गया
पटवार मंडल कोलुखेड़ी मालियान के ग्राम लाडपुरा बलराम में चारागाह भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल के निर्देशन में तहसीलदार माधोलाल बैरवा द्वारा गठित राजस्व टीम ने हटाया l उक्त चारागाह भूमि पर कुछ ग्रामवासियों द्वारा अतिक्रमण किया गया था, ग्रामीण सेवा शिविर मे शिकायत मिली थी।