हमीरपुर: अंडरब्रिज में जलभराव से इंगोहटा-अरतरा मार्ग ठप, अधूरा निर्माण बना ग्रामीणों की परेशानी
बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद इंगोहटा से अरतरा को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। रेलवे अंडरब्रिज संख्या-26 में कई फीट पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरब्रिज में जलभराव होने के कारण लोगों के साथ-साथ पशुओं का भी निकलना स