Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image

प्रदेश सरकार विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध: विधायक कमलेश ठाकुर #timesofhimachal भटोली फकोरियां में 42 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को सौंपे भूमि आवंटन के पट्टे Ashish Sharma देहरा, 14 जुलाई: प्रदेश सरकार द्वारा पौंग बांध विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं उनके अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के भटोली फकोरियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 42 पात्र पौंग बांध विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे वितरित किए गए। इस अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पौंग बांध विस्थापित परिवारों के वर्षों से लंबित मामलों के समाधान के लिए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिलाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा पुनर्वास प्रक्रिया को चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 89 पात्र पौंग बांध विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे प्रदान किए गए थे अब 42 और पात्र परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे प्रदान कर प्रदेश सरकार ने पुनर्वास प्रक्रिया को और गति प्रदान की है। विधायक ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र विस्थापित परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए तथा पुनर्वास से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। भटोली फकोरियां क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों एवं पौंग बांध विस्थापित परिवारों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भूमि आवंटन के पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं विधायक कमलेश ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने विस्थापित परिवारों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यक्रमों एवं नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के उपाध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार धीमान, एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, प्रधान शशिवाला, उप प्रधान शम्मी शर्मा, पूर्व निदेशक कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक चैधरी सुनील कश्यप, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा, आरटीए सदस्य पवन चैधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिओम शर्मा, यूथ ब्लाॅक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान सुभाष चंद, एससी सेल से नव किशोर व विभिन्न विभागीय अधिकारी व पौंग बांध विस्थापित परिवार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 000

MORE NEWS

🌧️ भारी बारिश से परौर में बढ़ीं वाहन चालकों की मुश्किलें! 🚗🌊
• ​परौर न्यूगल पुल: पानी की सही निकासी न होने के कारण पुल पर भारी जलभराव हो गया है।
• ​परौर रेलवे ओवरहेड कूहल: कूहल से तेज गति से नीचे गिरते पानी के कारण सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
​⚠️ प्रशासन से अपील है कि जल निकासी की व्यवस्था को जल्द सुधारें ताकि कोई हादसा न हो।
​👉 सुरक्षित रहें और ध्यान से गाड़ी चलाएं!
News 123 रिपोर्ट: @ ।। अतुल वर्मा ।।
​#Parour #Rains #Waterlogging #TrafficAlert #HimachalPradesh #MonsoonAlert #PublicSafety #Kangra News

🌧️ भारी बारिश से परौर में बढ़ीं वाहन चालकों की मुश्किलें! 🚗🌊 • ​परौर न्यूगल पुल: पानी की सही निकासी न होने के कारण पुल पर भारी जलभराव हो गया है। • ​परौर रेलवे ओवरहेड कूहल: कूहल से तेज गति से नीचे गिरते पानी के कारण सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ​⚠️ प्रशासन से अपील है कि जल निकासी की व्यवस्था को जल्द सुधारें ताकि कोई हादसा न हो। ​👉 सुरक्षित रहें और ध्यान से गाड़ी चलाएं! News 123 रिपोर्ट: @ ।। अतुल वर्मा ।। ​#Parour #Rains #Waterlogging #TrafficAlert #HimachalPradesh #MonsoonAlert #PublicSafety #Kangra News

Dera Gopipur, Kangra | Jul 21, 2026

🚨 अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस जिला देहरा की सख्त कार्रवाई

दिनांक 20/21.07.2026 की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला देहरा द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम ने पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत चमूखा, ब्यास नदी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।

🔹 कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 01 जेसीबी मशीन एवं 04 टिप्पर पाए गए।
🔹 सभी वाहनों के विरुद्ध खनन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान कर उन्हें जब्त/इंपाउंड किया गया।

यह कार्रवाई एसपी देहरा एवं एसडीपीओ डाडासीबा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में बनी विशेष पुलिस टीम द्वारा करी गई।

👮 पुलिस जिला देहरा अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगा।

#dehrapolice
#IllegalMining 
#ZeroTolerance

🚨 अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस जिला देहरा की सख्त कार्रवाई दिनांक 20/21.07.2026 की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला देहरा द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम ने पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत चमूखा, ब्यास नदी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। 🔹 कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 01 जेसीबी मशीन एवं 04 टिप्पर पाए गए। 🔹 सभी वाहनों के विरुद्ध खनन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान कर उन्हें जब्त/इंपाउंड किया गया। यह कार्रवाई एसपी देहरा एवं एसडीपीओ डाडासीबा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में बनी विशेष पुलिस टीम द्वारा करी गई। 👮 पुलिस जिला देहरा अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगा। #dehrapolice #IllegalMining #ZeroTolerance

Dera Gopipur, Kangra | Jul 21, 2026

देहरा ।। News123 ।। किश्ती बनाने की वीडियो नंदपुर की है और अशोक चौधरी ने सांझा की है। ये भी एक कला है । जो आज भी आधुनिकता के इस युग में जीवित है।

देहरा ।। News123 ।। किश्ती बनाने की वीडियो नंदपुर की है और अशोक चौधरी ने सांझा की है। ये भी एक कला है । जो आज भी आधुनिकता के इस युग में जीवित है।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 20, 2026