हरिद्वार: भेल अस्पताल में विशालकाय अजगर घुसने से मची अफरा-तफरी, अस्पताल कर्मचारियों ने किया रेस्क्यू
भेल अस्पताल में विशालकाय अजगर घुसने से अफरा तफरी मच गई। सोमवार सुबह अस्पताल में अजगर को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने खुद हिम्मत जुटाई और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर इतना बड़ा था कि उसे काबू करने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। इसके बाद अजगर को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।