हरिद्वार: हर की पौड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से रेहड़ी पटरी लगाए 10 दुकानदारों पर पुलिस ने की कार्रवाई, काटे चालान
प्रतिबंधित क्षेत्र हरकीपौड़ी में अवैध रूप से रेडी पटरी लगाकर अतिक्रमण कर रहे 10 दुकानदारों पर सोमवार शाम 7 बजे पुलिस का डंडा चला। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई में क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 10 दुकानदारों के चालान किए और उन्हें चेतावनी दी की भविष्य में हुए सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें।