हरिद्वार: CDO आकांक्षा कोंडे ने रोशनाबाद स्थित विकास भवन में ग्राम विकास कार्यक्रमों की बैठक बुलाई
सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने रोशनाबाद स्थित विकास भवन में ग्राम विकास कार्यक्रमों के तहत चल रहे सभी योजनाओं से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई इस दौरान उन्होंने आदेश दिए की किसी भी योजना में पैसों की कोई कमी ना रहे और ग्रामीण क्षेत्रों में आखिरी तक केंद्र और राज्य की योजनाएं पहुंचे। सूचना विभाग ने सोमवार शाम 7:30 बजे जानकारी दी।