ब्यौहारी: ब्यौहारी में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले पर पुलिस ने आरोपी युवक को शहडोल से किया गिरफ्तार
ब्यौहारी में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी ने गुरुवार की सुबह मामले पर आरोपी का वीडियो जारी कर बताया कि उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, युवती की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज किया गया था। शहडोल से आरोपी को गिरफ्तार किया।