ब्यौहारी: जोरा गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत, एक घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई,जिसमें 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं उसका साथी गंभीर घायल हुआ है।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया तो वहीं मृतक के शव का मौके पर ही पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल लाया है।