पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी में 3 साल से फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 3 साल से फरार दो वांछित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करते थे।पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सेक्सटॉर्शन के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया है।मामले में पुलिस गहन पूछताछ और जांच में जुटी है।शुक्रवार शाम 7 बजे की कार्रवाई।