किरनापुर: जिले सहित किरनापुर तहसील क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन उड़द खरीदी के लिए 25 मई से किसानों का पंजीयन शुरू होगा
वर्ष 2026 में ग्रीष्मकालीन उड़द फसल का समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने के लिए जिले सहित किरनापुर तहसील क्षेत्र के किसानों का पंजीयन 25 मई 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। जन संपर्क कार्यालय से रविवार लगभग दोपहर 12 51 बजे मिली जानकारी के अनुसार उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी की इस व्यवस्था से किसानों को लाभ मिलेगा।