हाजीपुर: हाजीपुर पुलिस केंद्र में मासिक पुलिस सभा का आयोजन किया गया
हाजीपुर पुलिस केंद्र में मासिक पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा के दौरान पूर्व में आयोजित पुलिस सभा में उठाई गई समस्याओं के समाधान की स्थिति का भी सत्यापन किया गया।