मढ़ौरा: धर्मपुर में आपसी विवाद में व्यक्ति से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
थानाक्षेत्र के धर्मपुर में आपसी विवाद को लेकर व्यक्ति के साथ हुई मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर बुधवार की दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि धर्मपुर निवासी सुरेन्द्र राय के साथ हुई मारपीट मामले प्राप्त आवेदन के आलोक में नामित व्यक्ति अच्छेलाल राय के खिलाफ जांच व कार्रवाई की जा रही है।