बीकानेर: बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोली, निचले इलाके जलमग्न, सूरसागर और निगम क्षेत्र की स्थिति खराब
बीकानेर में देर रात हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं प्रशासन के पानी निकासी और मानसून तैयारियों के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। बारिश के कुछ ही देर बाद शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़कों-गलियों में पानी भर गया। गिन्नाणी, नगर निगम क्षेत्र, सूरसागर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर पानी इतना भर गया कि लोग