कैराना: कैराना में डीएम व एसपी ने कांवड़ मार्ग, शिविर व यमुना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश
Kairana, Shamli | Jul 29, 2026 शामली डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह ने कैराना में कांवड़ यात्रा मार्ग, कांवड़ सेवा शिविर व यमुना घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पेयजल, चिकित्सा सहायता, शौचालय, साफ-सफाई, विश्राम स्थल और कांवड़ शिविरों में व्यवस्था देखी।