एसआईआर में मतदाता का नाम खोजने की विधि तथा मैपिंग प्रगति को लेकर गुरुवार को अपराह्न 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव के दिए गए निर्देश के आलोक में नाला प्रखंड सभागार में पिछले एसआईआर में मतदाता का नाम खोजने की विधि संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने की|