उद्योग नगर पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान किराए पर लेने के बहाने हनीट्रैप किया और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।