बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने बाल हृदय योजना के तहत 100वें बैच में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 32 बच्चों को विभाग की ओर से निःशुल्क उपचार हेतु अहमदाबाद रवाना किया। इस दौरान श्री निशांत ने बच्चों से बातें कर उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चे भी इनसे बातें कर काफी खुश थे।
विभाग की ओर से इस योजना के तहत अबतक 3101 बच्चों का सफल इलाज कराया जा चुका है। जरूरतमंद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देकर सरकार संवेदना के साथ मासूम बचपन को सुरक्षित कर इनका बेहतर भविष्य गढ़ रही है।
Sono, Jamui | Jun 16, 2026