प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
16 जून 2026
शीर्षक: जमुई में तीन दिवसीय ' प्रखंड सहयोग– सह –जन –कल्याण शिविर' के शुभारंभ के साथ –साथ जमुई के सभी प्रखंडों 20 पंचायतों और तीनों नगर निकायों के 12 वार्डों में सहयोग शिविरों का सफल आयोजन। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जमुई: राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज जमुई जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय 'प्रखंड सहयोग –सह– जन– कल्याण शिविर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके समानांतर जिले के विभिन्न प्रखंडों की कुल 20 पंचायतों एवं तीनों नगर निकायों के कुल 12 वार्डो में सहयोग शिविर का भी सफल आयोजन हुआ। भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों में पहुंचे। विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जहां एक तरफ नई शिकायतें दर्ज कराने के लिए लोगों की लम्बी लाइने दिखाई दीं, वहीं दूसरी तरफ पहले से दर्ज शिकायतों का समाधान होने के बाद अपने प्रमाण-पत्र और विभागीय लाभ लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लाभार्थी इन शिविरों में एकत्रित हुए। त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई के चलते आज यह अभियान धरातल पर पूरी तरह सफल साबित हुआ और इसे लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इन सभी शिविरों में आम नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारी पूर्ण तत्परता के साथ उपस्थित रहे।
इन शिविरों के सुचारू संचालन एवं तैयारियों के मूल्यांकन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से गिद्धौर एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड के शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों द्वारा काउंटरों का सघन अवलोकन किया ।जिला पदाधिकारी ने मौके पर संधारित आवेदन पंजी की जांच की तथा 'सहयोग पोर्टल' पर आवेदनों की अपलोडिंग एवं लंबित वादों के ससमय निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिविर में उपस्थित आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों के निवारण एवं पूर्व में समर्पित आवेदनों के निष्पादन की वस्तुस्थिति का फीडबैक प्राप्त किया गया।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के बीच लाभ और स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने 'सहयोग पोर्टल' की कार्यप्रणाली और तय समय-सीमा के भीतर समस्याओं के समाधान की पूरी प्रक्रिया के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि कतिपय कारणों आज पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर मे कोई भी सुयोग्य नागरिक सम्मिलित होने से वंचित रह गए हो, तो वे सहयोग पोर्टल पर अपना शिकायत और समस्या दर्ज कर सकते हैं। साथ ही 17 एवं 18 जून 2026 को अपने संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ‘प्रखंड सहयोग– सह –जन –कल्याण शिविर’ में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन तिथियों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का निष्पादन भी समान तत्परता के साथ नियत समय-सीमा के भीतर जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों से इस कल्याणकारी पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि लक्षित वर्ग के लोग अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनकर इसका लाभ उठा सकें।"
#bihardistrictadministration #जमुई_प्रशासन #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Transport Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार Disaster Management Department Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar
8 views | Jamui, Bihar | Jun 16, 2026