गढ़वा: 20 मई को गढ़वा में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, केमिस्टों का ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन
Garhwa, Garhwa | May 13, 2026 गढ़वा जिले में 20 मई को दवा दुकानों का पहिया पूरी तरह थम जाएगा। गढ़वा केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और जेसीडीए के निर्देश पर जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। यह विरोध ऑनलाइन दवा बिक्री, बाजार में बढ़ती नकली दवाओं और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने के खिलाफ किया जा रहा है। एसोसिएशन का